विदिशा
लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिका शिखा के सपनों को मिली उड़ान
विदिशा शहरी परियोजना क्षेत्र की लाड़ली लक्ष्मी शिखा चतुर्वेदी के जीवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना ने आर्थिक सहयोग के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत शिखा बताती हैं कि योजना के अंतर्गत उन्हें कक्षा 12 वीं तक अध्ययन के दौरान विभिन्न चरणों में राशि प्राप्त हुई।




















