कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रातः स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ कलेक्टर ने समझाया पुडिया छोड दो | ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, योजनाओ की समीक्षा कर दिये निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने ग्राम कुण्ड में जमीन पर चौपाल लगाते हुए महिलाओं बच्चों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए योजनाओं की वन टू वन समीक्षा की गई।
कलेक्टर की अपील पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर संकल्प व्यक्त किया कि पुडिया, गुटखा छोडेगे और सेहत के लिए पौष्टिक भोजन लेंगे।