पीएम स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। योजना के लाभार्थी श्री आयुष सेन ने भी इसका लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई शुरुआत दी है। श्री आयुष सेन ने बताया कि उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें 15 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।
इस राशि का उपयोग उन्होंने अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू करने में किया। व्यवसाय शुरू होने से उन्हें रोजगार का साधन मिला है और वे अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री सेन बताते हैं कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुई है।
इससे उन्हें बिना बड़ी पूंजी के अपना काम शुरू करने का अवसर मिला और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिलने पर श्री आयुष सेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।


