कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्कवर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अमोदा में शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी तथा वितरण व्यवस्था, स्टॉक और रिकॉर्ड की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की।

उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर समय पर राशन मिलने, गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला खाद्य अधिकारी श्री राजू कातुलकर सहित संबंधित अधिकारियों और राशन विक्रेता को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का नियमित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। दुकान पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित रहे तथा स्टॉक और रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं।