बालाघाट / प्रशासन
बालाघाट के चिचगांव पहुंचे अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला, गौशाला और राशन दुकान देखी
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने शुक्रवार को बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत चिचगांव में विकास कार्यों और योजनाओं की जमीनी स्थिति देखी। उन्होंने स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी ली और गौशाला, सामुदायिक भवन तथा उचित मूल्य दुकान का स्थल निरीक्षण किया।






