शमशाबाद निवासी श्रीमती पूनम साहू के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सुविधा और राहत का माध्यम बनी है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिसके बाद अब वे चूल्हे के बजाय गैस पर खाना बनाती हैं। इससे न केवल उनकी रसोई का काम आसान हुआ है, बल्कि चूल्हे से निकलने वाले लकड़ी के धुएं से भी उन्हें निजात मिली है। श्रीमती पूनम बताती हैं कि पहले उन्हें भोजन तैयार करने के लिए पारंपरिक चूल्हे का उपयोग करना पड़ता था। चूल्हे के धुएं के कारण रसोई में काम करने में असुविधा होती थी और खाना बनाने में भी अधिक समय लगता था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है। अब वे आसानी से और कम समय में भोजन तैयार कर लेती हैं। गैस चूल्हे के उपयोग से रसोई का वातावरण भी अधिक सुविधाजनक हुआ है। श्रीमती पूनम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। साथ ही साथ उन्होंने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना है। श्रीमती पूनम की कहानी इस बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।
सफलता की कहानी




