सेवा संकल्प अभियान के तहत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रातः स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यालय परिसर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

