विदिशा जिले के पीएम श्री शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शमशाबाद की होनहार छात्रा सुश्री रुचि धाकड़ मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ रही रुचि के लिए शासन की यह पहल उनके शैक्षणिक सफर में महत्वपूर्ण सहायक बनी है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत सुश्री रुचि धाकड़ को स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
राशि प्राप्त होने से अब उनके लिए कॉलेज तक आवागमन की राह आसान हो गई है। स्कूटी के माध्यम से वे अपने कॉलेज आने-जाने के साथ-साथ शैक्षणिक कार्यों को भी बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकेंगी। छात्रा सुश्री रुचि धाकड़ ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल है।
इससे विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा मिल रही है और वे अपने अध्ययन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं। छात्रा रुचि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की यह योजना उनके जैसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी उच्च शिक्षा की राह और अधिक सुगम हुई है।




