राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित सेवा संकल्प अभियान की शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सेवा संकल्प अभियान के प्रारंभ के अवसर पर वाणिज्य विभाग के द्वारा एम. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा रोजगार परक मॉडल प्रस्तुत किए गए। यह मॉडल डिपार्टमेंटल स्टोर, कॉलेज कैंटीन, बीमा क्षेत्र, ई-लाइब्रेरी, व्यवसाय चक्र, ई-वेस्ट रीसायकल, भारतीय स्टेट बैंक एवं वैलनेस सेंटर इत्यादि के रूप में प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शन का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बी. डी. अहिरवार के द्वारा किया गया।
प्राचार्य ने प्रत्येक समूह (मॉडल) की छात्राओं से संबंधित अनेकों प्रश्न किए जिसका उत्तर छात्राओं से सटीक प्राप्त हुए। उपभोक्ता संस्कृति के वातावरण में डिपार्मेंटल स्टोर्स के गुणों अवगुणों पर चर्चा की गई। भारतीय स्टेट बैंक पूंजी निर्माण की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। कॉलेज कैंटीन के सुचारू संचालन की प्रक्रिया का निर्धारण कैसे होगा? ई-वेस्ट रीसायकल कैसे होता है? कौन सी संस्थाएं यह कार्य करती हैं? ई-लाइब्रेरी की सदस्यता कैसे प्राप्त होती है? बीमा क्षेत्र किस प्राधिकरण के द्वारा नियमित किया जाता है? वैलनेस सेंटर संचालक के लिए कौन-कौन से प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी? व्यवसाय चक्र के उतार-चढ़ावों का अर्थव्यवस्था क्या प्रभाव होता है? प्राचार्य ने न केवल छात्रों की समस्त जिज्ञासाओं को दूर किया बल्कि नए मॉडल से संबंधित विषय पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी दिया।
सभी मॉडल वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. एन. पी. अरोरा के मार्गदर्शन, एवं कुशल नेतृत्व में श्रीमती अदिति तिवारी, श्रीमती रुचि साहू एवं डॉ सपना केन के सहयोग से छात्राओं द्वारा विधिवत रूप से तैयार कराए। गए। डॉ अरोरा द्वारा बताया गया कि यह मॉडल छात्राओं को स्वरोजगार में एवं आगे आने वाले साक्षात्कार के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।
प्रदर्शनी को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मलखान सिंह, डॉ संध्या जैन सहित सभी सहायक प्राध्यापकों ने छात्राओं की सराहना की गई एवं उत्साहवर्धन किया। मॉडल में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं विषय के व्यावहारिक ज्ञान की झलक देखने को मिली। सेवा संकल्प अभियान में सायं काल महाविद्यालय में प्राचार्य, डॉ बी डी अहिरवार, डॉ विनीता प्रजापति, श्री मती नीतू दांगी डॉ शांता अहिरवार श्री शैलेश शर्मा, श्री हेमंत धाकड़ सहित समस्त स्टॉफ और छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समाज की सेवा का संकल्प लिया गया।




