भारत सरकार की नागरिक-उन्मुख पहल ‘ रिफॉर्म उत्सव ’ के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त प्रणालीगत सुधार संबंधी सुझावों के प्रभावी संकलन तथा जिले में नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के समन्वय के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में गठित समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मुख्य नगर पालिका परिषद, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को सदस्य-संयोजक बनाया गया है।