जिला रोजगार कार्यालय सीहोर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जावर में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र शुक्ला एवं काउंसलर श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे।

करियर काउंसलिंग में महाविद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर के विकल्पों, रोजगार के अवसरों तथा उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए उचित करियर चयन में मार्गदर्शन प्रदान करना एवं रोजगार संबंधी अवसरों से अवगत कराना रहा।