विदिशा / स्वरोजगार
विदिशा के पौआनाला में उद्यम संवाद, स्वरोजगार हितग्राहियों की कई समस्याएं मौके पर सुलझीं
पौआनाला में आयोजित उद्यम संवाद में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्रामीण उद्यमियों से उनके कारोबार, आय और कठिनाइयों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वरोजगार योजनाओं की पात्रता, ऋण और अनुदान की प्रक्रिया समझाई तथा कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया।


