रोजगार
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की तीनों जनपद पंचायतों में शिविर का आयोजन आज शनिवार को किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।





