उज्जैन, 01 अक्टूबर। उज्जैन जिले के माकडौन निवासी राजेश धाकड़ में रहकर अपनी किराना की दुकान चलाते हैं। उन्हें दुकान में पूंजी की आवश्यकता पड़ी। वे चाहते थे कि 10 से 15 हजार रुपए की यदि कहीं से मदद हो जाती है, तो वे अपना व्यवसाय चला पाएंगे। नगर परिषद में जाकर उन्होंने संपर्क किया और उन्हें ऋण स्वीकृत हो गया। आज उनकी दुकान अच्छे से चल रही है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।